Search Angika Sahityakar Kosh

Saturday 26 September 2015

बिलास बिहारी | Angika Sahityakar | Bilas Bihari | अंगिका साहित्यकार | Angika Litterateur

 

बिलास बिहारी | Angika Sahityakar
Bilas Bihari | अंगिका साहित्यकार | Angika Litterateur

 

बिलास बिहारी

जन्म: रामनवमी, 1934 को भागलपुर, बिहार में ।

शिक्षा: एम0ए0 एवं सी0ए0आई0आई0वी0।

सेवा - स्टेट बैंक में विभिन्न पदों पर। प्रबन्धक पद पर से वर्ष 1995 में अवकाश प्राप्त।

रचनाएं- रचनाएं प्रारंभ से ही, साहित्य की सिर्फ चार विधाओं में कविता, कहानी, उपन्यास एवं नाटक।

सद्यः प्रकाशित कहानी संग्रह-‘‘प्रश्न और प्रश्न से परे’’ अपनी पत्नी मनोरम के साथ है।

- बच्चों के लिए केवल कहानियाँ लिखीं, अधिकतर कथाएं जो प्रायः धर्मयुग में छपी है। सूझ-बूझ और शिक्षाप्रद कहानियां साप्ताहिक, हिन्दुस्तान तथा लोक कथाओं पर आधारित बाल कहानियां ‘‘नंदन’’ में आई हैं।

- अबतक लिखे चार उपन्यास में केवल एक ही, ‘‘अकाल-पुरूष’’ प्रकाशित हो पाया है।

- लगभग सात सौ रेडियो नाटक लिखे होंगे जो वर्ष 1995 से 1997 तक आकाशवाणी के पटना, विविध भारती, राँची एवं भागलपुर केन्द्रों से प्रसारित हुए हैं। रेडियों नाटकों का एक संग्रह, 'अन्धा आकाश' प्रकाशित है जिस पर राश्ट्रभाशा परिषद् बिहार का एवार्ड प्राप्त हुआ।

- चेन्नई से बच्चों की कहानियों की चार पुस्तकें हाल ही में प्रकाशित हुई हैं।

प्रकाशित कृतियाँ (सभी हिन्दी में)

- नई प्रतिमा- काव्य संकलन

- झमाझम पानी गिरे -गीत नवगीत

- प्रश्न और प्रश्न से परे -कहानी संग्रह

- अन्धा आकाश - रेडियो नाटक

- दूध के दाँत-बाल कथाएं

- नई किरणः नए चरण -राष्ट्रीय कविताएँ।

- नए धाम की गन्ध- कहानी संग्रह

- अकाल पुरूश- उपन्यास

- नन्हें हाथों की पौध- बाल उपन्यास

- बाल लोक कथाएं- बाल कहानियाँ

अंग्रेजी में बच्चों के लिए कहानियों की पुस्तकेंः-

Lost Glory, 
Bittu's Honesty, 
Mikku's Medicine,
Mousi Cat
अंगिका में  पुस्तकाकार रूप में रचना प्रकाशित नहीं हुई है, किन्तु कुछ कविताएँ एवं कहानियाँ पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं।                                               

निधन - जानकारी उपलब्ध नहीं है ।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.

Search Angika Sahityakar Kosh

Carousel Display

अंगिकासाहित्यकार

अंगिका साहित्यकार, लेखक, कवि, कलाकार सिनी केरौ जीवनी के अद्यतन संग्रह

A Collection of Biographies of Angika Litterateur, Writers, Poets & Artists




संपर्क सूत्र

Name

Email *

Message *